‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर

नई दिल्ली, । सास और बहु की कहानी पर आधारित छोटे पर्दे की सबसे लोकप्रिय शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जल्द ही टीवी पर फिर से लौट रहा है।
खबर है कि एकता कपूर का सुपरहिट सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ दर्शकों के लिए फिर से छोटे पर्दे पर दिखाया जा सकता है।
इस शो से हिट हुआ स्मृति इरानी का
‘तुलसी’ का किरदार आज भी हर किसी के दिल के काफी करीब है।
यह एक लौता ऐसा शो था जो लगातार आठ साल तक नंबर वन स्थान पर अपना झंडा गाड़े हुए था।हर आमों खास के घर में देखा जाता था। इस सीरियल के किरदार हर घर में अपनी पहचान बना चुके थे।
साल 2008 में इस सो के बंद हो जाने से काफी महिलाएं दुखी हो गईं थी, लेकिन अब यह शो वापस लौट रहा है। देखना यह है कि इस शो के वापसी से दर्शकों की कैसी प्रतीक्रिया देखने को मिलती है।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।