नोएडा आज ममूरा गांव में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का संगठन विस्तार किया गया। इस दौरान सतीश कुमार ग्राम अध्यक्ष, राजू विश्वकर्मा उपाध्यक्ष, नोएडा कार्यकारिणी सदस्य राहुल यादव ,दीपक जाटव महानगर सचिव, विकाश कुमार सचिव, सुमित कुमार सहसचिव, मोनू , जगदीश विश्वकर्मा संगठन मंत्री, हुकुम सिंह ग्राम महासचिव , दीपक कुमार ग्राम सचिव युवा,सदस्य बिजेंद्र, जयकिशन, पंकज, गौरव, पवन, गुरु जी, राजेश गौतम, सौरभ, भूपेन्द्र, संदीप, इंद्रपाल, सुंदर सिंह, राहुल, नितिन, राजू जाटव,इत्यादि काफी लोगों ने भाकियू लोकशक्ति की सदस्यता ग्रहण की।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान के अनुसार 1976 में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने लोकलुभावने वादे करके हमारे बुजुर्गों से हमारी ज़मीन कौड़ियों के भाव हथिया ली तब से अब तक हम लोग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है और और अब गाँवों में प्राधिकरण की अनदेखी के कारण समस्याओं का अंबार लगा हुआ है । यह अनदेखी प्रशासन व प्राधिकरण को भारी पड़ेगी जल्द ही आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी ।
इस मौके पर संगठन के परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर, डाक्टर बलराज बैसोया, महानगर अध्यक्ष महेश तंवर, बबलू यादव, हरि अवाना , युवा महानगर अध्यक्ष राजकुमार मोनू, हरेन्द्र बैसोया, विजयपाल भाटी, मनोज शर्मा , नीरज कुमार, मोहम्मद शफीक, अजय चौहान,इत्यादि सैकड़ों किसान मौजूद रहे ।