बलात्कार के आरोप में बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार सराफ गिरफ्तार

मुंबई ,(एजेंसी): फिल्मों में अदाकारी का मौका दिलाने का झांसा देकर 23 वर्षीय एक मॉडल का अपने घर में कथित तौर पर दो बार बलात्कार करने और उसे दो दिन तक सताने को लेकर बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार सराफ को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद ब्रह्म्बे ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इंदर कुमार ने पिछले दो दिन में दो बार उसका यौन उत्पीड़न किया है जिसने उसे बॉलीवुड फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने का वादा किया था। उन्होंने बताया कि अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पीड़िता ने यह दावा भी किया कि उस पर हमला किया गया और बीयर की एक बोतल से उस पर वार किया गया तथा बीती रात से उपगनरीय अंधेरी के उसके घर में बंधक बना कर रखा गया था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हरिश्चंद्र पारमले ने बताया कि उसके शरीर पर झुलसने के निशान हैं जिससे संकेत मिलता है कि अभिनेता ने उसे सिगरेट से दागा था। इस अभिनेता ने ‘वांटेड’ ‘मां तुझे सलाम’ ‘बागी’ ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। पूछताछ के दौरान इंदर कुमार ने हालांकि दावा किया कि उसने इस महिला के साथ आपसी रजामंदी के साथ यौन संबंध बनाए थे।

Related posts

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी 

नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली