कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ मेजर समेत दो जवान शहीद


श्रीनगर,एजेंसी।  जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक मेजर और जवान शहीद हो गए हैं। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि एक और आतंकी के मारे जाने की खबर है। यह मुठभेड़ शुक्रवार दोपहर में शुरू हुई थी, जो अब भी जारी है।

सेना और पुलिस को खबर मिली थी कि इस इलाके के एक घर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी छुपे हुए हैं, जिसके बाद पुलिस और सेना ने मिलकर एक ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उस घर को तबाह कर दिया, जिसमें आतंकी छुपे हुए थे। इसी हमले में तीनों आतंकी मार गिराए गए जबकि एक आंतकी फरार हो गया। रात होने की वजह से ऑपरेशन को रोक दिया गया था, लेकिन सुबह होते ही इसे दोबारा शुरू कर दिया गया है।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।