पीएम के पास न मोबाइल, न ईमेल अकाउंट

नई दिल्ली।। प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह न तो मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं और न ही उनके नाम से कोई पर्सनल ईमेल अकाउंट है। पीएमओ का कहना है कि इससे हैकिंग की चिंता नहीं है। एक ब्रिटिश अखबार ने शुक्रवार को बताया था कि यूएस की खुफिया एजेंसियों ने दुनिया के 35 नेताओं के फोन टैप किए थे। उन्हें ये नंबर वाइट हाउस, अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन और विदेश विभाग ने दिए थे। ये खुलासा इंटेलिजेंस सूचनाएं लीक करने लीकर एडवर्ड स्नोडेन के जरिए हुआ।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, भारत में इस बारे में पीएमओ के प्रवक्ता से पूछा गया तो उसने कहा कि चिंता मत कीजिए। हमारे प्रधानमंत्री न तो किसी मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं और न ही उनके व्यक्तिगत नाम पर कोई ईमेल अकाउंट है। हां, उनका ऑफिस (पीएमओ) जरूर ईमेल का इस्तेमाल करता है। हम इसे (यूएस फोन टैपिंग) लेकर चिंतित नहीं हैं।

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के पूर्व एजेंट एडवर्ड स्नोडेन ने अपने एक नए खुलासे में कहा है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने दुनिया के 35 नेताओं के फोन कॉल्स की निगरानी की है। इन नेताओं के फोन नंबर अमेरिकी सरकार के एक अधिकारी ने उपलब्ध कराया था। न्यूज पेपर गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार लीक हुए दस्तावेजों में कहा गया है कि एक अनाम अमेरिकी अधिकारी ने एनएसए को 200 फोन नंबर सौंपे थे, जिसमें दुनिया के इन 35 नेताओं के नंबर भी शामिल थे। लेकिन इनमें से किसी के भी नाम नहीं बताए गए हैं।

Related posts

UP News:सड़क हादसा में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के काफिले की कई गाड़ियां आसपस में टकराई,मामले की जाँच के लिए SIT गठित।

UP News:साइकिल वितरण समारोह निरस्त होने पर BJP विधायक का सपा पर तंज।

नकली सोना दिखाकर करते थे ठगी, महिला समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार।