आगे क्लिक करके देखिए इसकी तस्वीरें और जानिए खूबियां, कीमत…
इस स्मार्टफोन में 3.5 इंच वाला एचवीजीए डिस्प्ले है। यह 1 गीगाहर्त्ज कोर्टेक्स ए5 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 256 एमबी रैम है।
512 एमबी इंटरनल स्टॉरेज है और 32 जीबी तक का माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है।
इसमें पीछे की तरफ 3.2 मेगापिक्सल्स कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ, ए-जीपीएस, 3जी और वाई-फाई शामिल हैं। इसमें 1200mAh बैटरी है।
इसकी लंबाई, चौड़ाई और मोटाई 114 x 62 x 12.5 मिलीमीटर है।
इस पर नोकिया हेयर मैप्स जैसी लोकेशन बेस्ड सर्विस है, जिसमें लोकल ट्रांज़िट और ट्रैफिक इन्फर्मेशन शामिल हैं।