इराक आतंकी हमला में 18 मरे

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद स्तिथ  एक निजी शिया कॉलेज में आज योजना बनाकर किए गए हमले सहित देशभर में हुए श्रृंखलाबद्ध हमलों में कम से कम १८ लोग मरे और करीब ५० अन्य घायल हो गए है।

संसदीय चुनाव में दो सप्ताह से भी कम समय रह गए हैं और इराक हिंसा  को काबू में करने के लिए संघर्ष कर रहा है। पुलिस ने कहा कि हमला दक्षिणी समवाह शहर के बाहर एक वाणिज्यक क्षेत्र में एक साथ दो कार बम विस्फोट हुए। इन विस्फोटों में ७ व्यक्तियों की मौत हो गई और १७ अन्य घायल हो गए। यह शहर बगदाद से ३७० किलोमीटर दक्षिणपूर्व दिशा में स्तिथ है।

पुलिस का कहना है कि कॉलेज पर हमला बगदाद के पूर्वी उत्तर क्षेत्र में हुआ। विस्फोटक बांधे एक आत्मघाती हमलावर ने कॉलेज के मुख्यद्वार पर हमला किया जबकि तीन अन्य आतंकवादियों ने पीछे के द्वार पर हमला किया। आतंकवादियों ने चार पुलिसर्किमयों और एक शिक्षक को मार दिया और १८ अन्य लोगों को घायल कर दिया। सुरक्षाबलों ने सभी हमलावरों को मार गिराया।

Related posts

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी 

नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली