गैर-जिम्मेदाराना बयान न दें:मोदी

नई दिल्ली: बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने लगातार विवादित बयान दे रहे पार्टी नेताओं को आज कड़ी नसीहत दी है। मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि खुद को बीजेपी का शुभचिंतक बताने वाले कुछ लोग अपने बयानों से विकास और सुशासन के मुद्दे पर चल रहे प्रचार अभियान को भटका रहे हैं।

मैं ऐसे किसी भी गैर-ज़िम्मेदाराना बयान को खारिज करता हूं और इस तरह की बयानबाजी करने वालों से अपील करता हूं कि वह ऐसे बयानों से परहेज करें।

गौरतलब है कि एक अंग्रेजी दैनिक में छपी खबर के अनुसार, तोगड़िया ने शनिवार को गुजरात के भावनगर में एक रैली में कथित रूप से कहा था कि मुसलमानों को हिंदू इलाकों में संपत्ति खरीदने से रोका जाना चाहिए।

वहीं बिहार में बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह ने झारखंड के गोड्डा में एक चुनावी रैली में कहा था कि कि जो लोग उनकी पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का विरोध करते हैं, उन्हें आम चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद भारत छोड़कर पाकिस्तान जाना होगा।

गिरिराज सिंह ने कहा था कि जो लोग नरेंद्र मोदी को रोकना (पीएम बनने से) चाहते हैं, वे पाकिस्तान की ओर देख रहे हैं। आने वाले दिनों में उनके लिए भारत में कोई स्थान नहीं होगा, उनके लिए पाकिस्तान में ही जगह होगी।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।