नोएडा प्राधिकरण में उद्यमियों की समस्याओं के विषय में बैठक का आयोजन।

नोएडा उद्यमियों की समस्याओं के सन्दर्भ में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अध्यक्षता में आज सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उद्यमियों ने भूखंड नोटिस वापसी प्रक्रिया सरल करने, यूनिफाइड नीति में संशोधन कर प्रबंधकों के नाम जोड़ने, अंतरण व समयवृद्धि शुल्क घटाने, परियोजना परिवर्तन प्रक्रिया आसान करने और औद्योगिक सेक्टरों में बुनियादी सुविधाओं के विकास की अवधि बढ़ाने की मांग रखी। भूमि से जुड़े तहसील नोटिसों के शीघ्र निस्तारण की भी माँग की गई।

इस दौरान सीईओ ने आश्वासन दिया कि वाणिज्यिक नोटिस वापसी प्रक्रिया सरल करने का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। यूनिफाइड नीति संशोधन, परियोजना परिवर्तन सरलीकरण और शुल्क मुद्दों पर प्राथमिकता से निर्णय होगा। अधिकारियों को औद्योगिक सेक्टरों में वेंडिंग ज़ोन व बुनियादी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, स्थानीय उद्यमी और प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।