नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 172 केंद्रों पर हुई मूलभूत साक्षरता परीक्षा।

गाज़ियाबाद में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आज आशिक्षित वयस्कों की पहली बेसिक साक्षरता परीक्षा आयोजित की गई।

जनपद के 172 परीक्षा केंद्रों पर 1821 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

जिला बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार इस परीक्षा का उद्देश्य पढ़ना-लिखना एवं मूलभूत गणित का ज्ञान अर्जित कर रहे अनपढ़ युवाओं के सीखने के स्तर का आकलन करना है। परीक्षा में प्रतिभागियों ने पढ़ने, लिखने और दैनिक जीवन में उपयोगी सामान्य गणना से संबंधित अपनी दक्षताओं का प्रदर्शन किया।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों ने सहयोग किया। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति, बैठने तथा अन्य परीक्षा सम्बंधित सामग्री की व्यवस्था की गईं।

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्य उन वयस्कों को साक्षरता से जोड़ना है, जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके। आज की परीक्षा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष परीक्षार्थियों ने भाग लिया।

Related posts

Noida News:भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने किया संगठन विस्तार,नए पदाधिकारियोंऔर सदस्य हुए शामिल।

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।