‘साहब बचा लीजिए, हमें फंसाया जा रहा है, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोली गिरफ्तार करके लायी गई महिला।

 

बिजनौर पुलिस द्वारा हनी ट्रैप गिरोह के पर्दाफाश करने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गिरफ्तार की गई एक महिला अभियुक्त ने पुलिस और मीडिया के सामने अचानक हंगामा शुरू कर दिया।

दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला रो-रोकर खुद को बेकसूर बताने लगी।महिला पुलिस अधिकारियों के सामने मदद की गुहार लगाती नजर आई। महिला ने चिल्लाते हुए कहा, साहब हमें बचा लीजिए, हमें गलत फंसाया जा रहा है, हमारी कोई गलती नहीं है।

मौके पर मौजूद महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने उसे शांत कराने की काफी कोशिश की, लेकिन वह लगातार अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए गिड़गिड़ाती रही।

बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने महिला समेत 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। चार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बीच महिला के इस हंगामे ने पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।