कैश वैन से पांच लाख की लूट

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद राजधानी में पहली बार कैश वैन से दिनदहाड़े पांच लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। पांडव नगर इलाके में एटीएम में नकदी डालने पहुंची वैन से मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने पांच लाख रुपये लूट लिये।

गार्ड ने विरोध किया तो बदमाशों ने तीन गोलियां चलाईं। कैश वैन के गार्ड ने भी दो बार फायरिग की, लेकिन बदमाश फरार हो गए। यह वारदात पास की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज से बदमाशों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

Related posts

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी 

नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली