मुखबिर समझ नक्सलियों ने चरवाहों को पीटा

सोनभद्र – जिले की सीमा से सटे बिहार के चिऊटिया जंगल में शनिवार की शाम हथियार बंद नक्सलियों ने दो चरवाहों की पिटाई कर दी। सासाराम के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ने बिहार बार्डर पर सीआरपीएफ तैनात कर दिया हैै। जंगलों में सघन कांबिंग की जा रही हैै।

सूत्रों की मानें तो नक्सली दुर्दांत नक्सली सुधाकर को फिर से यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली समेत अन्य जिलों में नक्सली गतिविधियों को सक्रिय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके मद्देनजर शनिवार की शाम करीब छह बजे बिहार के सासाराम जिले के चिऊटिया जंगल में सुधाकर अपने 10-15 सार्थिययों के साथ मीटिंग कर रहा था। उसी वक्त वहां चिऊटिया निवासी मवेशी चराते हुए संतलाल (28) और रामदयाल (23) चले गए। नक्सलियों ने चरवाहों को पुलिस का मुखबिर समझ कर पीटाई कर दी। इसके बाद वहां से नक्सली घायलों को घटना की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। रात में घरवाले घायलों को सासाराम में स्थित निजी अस्पताल में ले गए।

Related posts

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी 

नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली