मोदी को बुरा कहा तो बैट से मारा

 
नई दिल्ली। जैतपुर में पीएम मोदी की बुराई करने पर एक युवक ने अन्य युवक पर क्रिकेट के बैट से हमला बोल दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार लल्लन सिंह कुशवाहा (45) अपने परिवार के साथ जैतपुर एक्सटेंशन में किराए के मकान में रहता है। वह पेंटर का काम करता है।
वह जैतपुर से एक दुकान से टीवी लेने जा रहा था। रास्ते में उसने देखा कि पास में मौजूद स्टेट बैंक के एटीएम से पैसा निकालने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी है।
लल्लन ने कहा कि यह लाइन मोदी की वजह से लगी है। यह सुनकर लाइन में लग आशिक नामक युवक ने लल्लन से झगड़ना शुरू कर दिया और बैट से हमला कर दिया।

Related posts

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी 

नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली