NCR NEWS

 ऑटो चालकों का पैदल मार्च, परिवहन विभाग से 8 सूत्रीय मांगो पर हुई चर्चा, मांगे पूरी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी

 

नोएडा के सिटी सेंटर पर भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनर तले भारी संख्या में ऑटो चालक इकट्ठा हुए। ऑटो चालकों द्वारा अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सिटी सेंटर से पैदल मार्च किया गया और एआरटीओ कार्यालय नोएडा सेक्टर 32 पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। बीकेयू (भानु) के परिवहन मंत्री व आटो यूनियन के अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश गुर्जर ने कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम लंबा आंदोलन करेंगे।

बीकेयू (भानु) के राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि, परिवहन विभाग और यातायात अधिकारियों का रवैया बहुत ही खराब है, अगर अधिकारियों ने अपना नजरिया नहीं बदला तो पूरे गौतमबुद्धनगर मैं अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी । एआरटीओ सियाराम वर्मा, उदित नारायण एनफोर्समेंट, एसीपी ट्रैफिक, एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह, के साथ वार्ता हुई वार्ता में 8 मांगों पर व्यापक चर्चा हुई सभी मांगों पर सहमति जताई गई। एआरटीओ सियाराम वर्मा ने बताया कि,एक जिला एक परमिट और जनपद गौतम बुद्ध नगर को संपूर्ण संभाग का दर्जा दिलाने के संबंध में सरकार से बात हुई है। आपकी मांगे है जल्द पूरी होगी।

जानकारी के अनुसार कल ऑटो यूनियन और भानु द्वारा 11:00 बजे डीसीपी ट्रैफिक व आरटीओ गाजियाबाद के साथ कंट्रोल रूम पर वार्ता होगी।

इस मौके पर प्रेम सिंह भाटी राजवीर मुखिया, विकास गुर्जर महेश तंवर, सुभाष भाटी, डाक्टर रोहिताश, हरेन्द्र बैसोया, राजकुमार मोनू, सतपाल, आनंद, अनिल बसोया, रहीसुद्दीन, अनिल प्रजापति, सुधीर ठाकुर, जय सिंह, उमेश पाल, पुष्पेंद्र, आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

गाज़ियाबाद में बदमाश कंपनी का भंडाफोड़, ऑनलाईन ठगी के आरोप में 5 गिरफ़्तार

firstopinion

गाजियाबाद में मनाया गया 11वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल 

First Opinion News

नोएडा के सुमित्रा हॉस्पिटल में लगी आग,मौके पर पहुंची दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू 

First Opinion News

Leave a Comment