National

मनमोहन सिंह के भाई BJP में शामिल

2014_4$largeimg226_Apr_2014_092713307

अमृतसर,एजेंसी । प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सौतेले भाई दलजीत सिंह कोहली के भाजपा में शामिल होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। उनके परिवारजनों ने आरोप लगाया है कि इसके लिए दलजीत को तीन करोड़ रुपए दिए गए हैं। दलजीत के बड़े भाई सुरजीत सिंह कोहली के बेटे मनदीप सिंह कोहली का कहना है कि उनके दूसरे परिवारजनों से भी इसी तरह से भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था। इसके लिए पार्टी की ओर से पद का भी प्रलोभन दिया गया था।
दलजीत ने शुक्रवार को यहां नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में भाजपा का दामन थाम लिया था। पेशे से उद्योगपति कोहली पीएम की कार्यशैली से नाराज बताए जा रहे हैं।
मोदी ने कहा कि कोहली के भाजपा में आने से पार्टी को और मजबूती मिली है। उनका कहना है कि भाजपा मेंबरशिप वाली पार्टी नहीं बल्कि रिलेशनशिप वाली पार्टी है। ऐसे में हमारा खून का रिश्ता बन जाता है। उन्होंने कोहली से मुखातिब होते हुए कहा कि वह जिन भावनाओं और सपनों को लेकर आए हैं उनको भाजपा-अकाली दल पूरा करेंगे।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पिता गुरमुख सिंह ने पहली पत्नी अमृत कौर के निधन के बाद दूसरी शादी कृष्ण कौर से की थी। दूसरी पत्नी से दो बेटे हुए, जिसमें सुरजीत सिंह बड़े हैं और दलजीत सिंह कोहली छोटे हैं। दलजीत सिंह ही शुक्रवार को भाजपा में शामिल हुए। इसके बाद सुरजीत सिंह के बेटे मनदीप सिंह कोहली ने अपने चाचा पर आरोप लगाया है। ज्ञात रहे कि 1947 में देश विभाजन के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का परिवार भारत आ गया था।
मां-बेटे की सरकार का वक्त पूरा: मोदी
दलजीत को भाजपा में शामिल कराने के बाद रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस को धोखेबाजों की पार्टी बताया और कहा कि दिल्ली से अब मां-बेटे की सरकार का अंत होने जा रहा है। मजबूत सरकार देने की जिम्मेदारी वोटरों पर है। इसलिए पंजाब की सभी सीटों से अकाली भाजपा के उम्मीदवारों को जिताएं।
मोदी ने कहा कि पांच टी यानि ट्रेड, ट्रेडिशन, टूरिज्म, टैलेंट और टैक्नॉलाजी पर ध्यान देने की जरूरत है। अमृतसर टूरिज्म का बड़ा केंद्र बन सकता है। यह कम लागत में अधिक कमाई का सौदा है। जिससे हरेक वर्ग को काम मिलता है।

Related posts

सीसैट पर रिपोर्ट में किसी बदलाव गुंजाईश कम : सूत्र

firstopinion

भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता

firstopinion

भूकंप से तबाह नेपाल को उबरने में लगेंगे वर्षों

firstopinion