Sports

5 साल बाद हुआ कुछ ऐसा, बैंगलोर ने किया कमाल

29_04_2015-sarfaraz30बेंगलुरू। आइपीएल इतिहास में यूं तो कई बार 200 का स्कोर पार हुआ है लेकिन न जाने क्यों राजस्थान की टीम के खिलाफ बड़ी-बड़ी धुरंधर टीमें और दिग्गज खिलाड़ी इस आंकड़े तक जल्दी नहीं पहुंच पाते। आलम ये है कि बुधवार रात हुए मुकाबले में बैंगलोर ने इसी क्रम को तोड़ा है, वो भी 5 साल बाद ये मुमकिन हो सका।

दरअसल, आइपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2010 के बाद से कोई टीम 200 का आंकड़ा नहीं छू सकी थी। यानी बुधवार रात बारिश की वजह से जो मैच बिना किसी नतीजे के अधूरा ही रह गया, उस मैच में बैंगलोर ने इस अजीब क्रम को तोड़ दिया। बैंगलोर ने राजस्थान के खिलाफ आइपीएल-8 के इस मैच में 7 विकेट खोते हुए 20 ओवर में 200 रन बनाए हालांकि बारिश के कारण दूसरी पारी शुरू नहीं हो सकी और दोनों टीमों को एक-एक अंक से ही संतोष करना पड़ा।

Related posts

IPL-8: पंजाब ने मुंबई को 18 रनों से हराया

firstopinion

सचिन नहीं करेंगे कोंग्रेस का चुनाव प्रचार

firstopinion

आखिरी घरेलू मैच में जमकर बोला भगवान का बल्ला -नाबाद 79 रन

firstopinion