Politics

हर्षवर्धन से डरे कुमार विश्वास नहीं लड़ेंगे चुनाव

 

दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले ‘आम आदमी पार्टी’ को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के भरोसेमंद नेता कुमार विश्वास ने डॉ. हर्षवर्धन के खिलाफ चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है.
गौरतलब है कि बीजेपी नेता हर्षवर्धन लगातार चार बार कृष्णानगर विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं. आम आदमी पार्टी ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था कि कृष्णानगर विधानसभा सीट से बीजेपी नेता हर्षवर्धन के खिलाफ कुमार विश्वास मैदान में उतरेंगे. लेकिन अब कुमार विश्वास के चुनाव लड़ने से मना करने से पार्टी कन्फ्यूज हो गई है.

कुमार विश्वास ने कहा, ‘मेरे अंदर उतना समर्पण नहीं हैं, जितना अरविंद और मनीष के अंदर है, इसलिए मैंने पार्टी को बता दिया है कि मैं यह सब नहीं कर पाऊंगा.’

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा, ‘कुमार विश्वास ने बता दिया है. पार्टी चाहती है कि वह प्रचार में लगे रहें. हां यह लगभग तय है कि कृष्णा नगर से अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे.

Related posts

98. 5 लाख लोग ‘आप’ में शामिल:राय

firstopinion

UP, बिहार की पार्टियों की तरह नहीं है मनसे : राज

firstopinion

वोट दो पेट्रोल में छूट पाओ

firstopinion