मेष ( Aries):
– इस सप्ताह जहां तक कार्य की बात की वह ठीक-ठाक चलता रहेगा। आर्थिक सिथति में सुधार आयेगा। घरेलू माहौल में तनाव की संभावना बनेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से मानिसक सिथति कुछ अच्छी हो सकती है। जिसे आप बहुत चाहते है, उसका सहयोग करना पड़ सकता है। जो लोग रात्रि में अधिकतर देर रात तक कार्य करते है, उन्हे गैस समबन्धी शिकायत हो सकती है। पारिवारिक सिथतियों में कुछ उतार-चढ़ाव वालह स्थति बनी रहेगी। महिलायें अपने शंकालू स्वभाव पर नियन्त्रण रखें। जीविका- सौन्दर्य प्रसाधन के व्यवसाय से जुड लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ मुहूर्त-शनिवार सुबह 08:50 मि0 से 10:20 मि0 तक। गुरू मन्त्र- अष्टगंध का तिलक लगायें।
वृष ( Taurus):
जो लोग नौकरी या फिर किसी नये कार्य की तलाश में है, उन्हे अभी और भटकना पड़ेगा क्योंकि उनके लिए यह समय अनुकूल नहीं है। धार्मिक कार्यो के प्रति मन अग्रसर होगा। दाम्पत्य जीवन में किसी नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। आपको स्वास्थ्य की समस्याएं प्रकट होने की आशंका है। किसी अपरिचित व्यकित से विवाद होने की आशंका रहेगी। कानूनी विवाद में विजय की सम्भावनाएं है। खर्चे अधिकता बनी रहेगी। नौकर चाकरों से सावधान रहें। महिलाओं को खरीददारी करने का मौका मिलेगा। जीविका- मीडिया से जुड़े लोगों के लिय यह सप्ताह लाभकारी रहेगा। शुभ मुहूर्त-मंगलवार दोपहर 01:59 मि0 से 03:50 बजे तक। गुरू मन्त्र- मूली को नदीं में प्रवाहित करें।
मिथुन ( Gemini)
इस सप्ताह जो लोग किसी कानूनी विवाद में फंसे हुए है उन्हे विशेष सावधानी की आवश्यकता है। आपको ब्याज कर्ज के लेनदेन से बहुत दूर रहना चाहिए। आय व व्यय में समानता की सिथति बनी रहेगी जिसके कारण मन चिन्ताग्रस्त रह सकता है। रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगे। स्वास्थ्य की दृषिट से इस राशि वालों को सर्दी के रोग होने की सम्भावना है। जो लोग व्यापार के क्षेत्र में है उनमें से अधिकतर की आर्थिक सिथति मजबूत होगी। लेकिन जो लोग नौकरी कर रहें है उन्हें अपने सीनियर्स से परेशानी होगी। प्रेम के नयें मामलें बन सकते है। महिलायें सम्बन्धों के प्रति उदासीनता न रखें। जीविका- कपड़े के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह हितकारी रहेगा। शुभ मुहूर्त- शुक्रवार प्रात: 10:40 मि0 से 11:20 बजे तक। गुरू मन्त्र- सूर्य उपासना करें।
कर्क ( Cancer):
आमदनी में वृद्धि होगी लेकिन जितना तेजी से पैसा आयेगा, उतनी ही तेजी से खर्च भी होगा। घरेलू मामलों में तनाव की सिथति रहेगी। इस समय एसीडिटी तथा मानसिक तनाव बढ़ेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। किसी नये कार्य को करने से पहले अपने जीवन साथी से विचार विमर्श अवश्य कर लें तभी आपको सफलता प्राप्त होगी। महिलाओं के लिए यह मास कठिनार्इयों से भरा प्रतीत होगा, इसलिए कोर्इ भी कार्य जल्दबाजी में न कर। जीविका- लकड़ी के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ मुहूर्त-बुधवार दोपहर 12:55 मि0 से 01:35 मि0 तक। गुरू मन्त्र- हनुमानष्टक का पाठ करें।
सिंह ( Leo):
इस सप्ताह आप के बहुत सारे रूके हुये कार्य पूरे होने के संकेत है। जो लोग किसी प्रमोशन से जुड़े हैं उनके लिए यह समय काफी उत्तम रहेगा। बहुत से लोगों को धार्मिक यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। मकान व वाहन आदि से सम्बनिधत लाभ होने की सम्भावना है। कुछ लोगों को सरकारी मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके उत्साह में वृद्धि होगी और कुछ कर गुजरने की योग्यता का प्रर्दशन करेगें। किसी महिला के कारण खर्च बढे़गा। जीविका- कम्प्यूटर से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ मुहूर्त- बुधवार सांय 04:30 मि0 से 06:10 मि0 तक। गुरू मन्त्र- हल्दी का तिलक लगायें।
कन्या ( Virgo):
व्यापार व व्यवसाय में वृद्धि होगी जो लोग कर्ज-ब्याज आदि कार्य करते हैं, उन्हें थोड़ा सा तनाव रहेगा। जो लोग कब्ज या पाइल्स के रोगी है। उनकी समस्या बढे़गी। अपने कार्य क्षेत्र में किये गये कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा कोर्इ दुर्घटना घट सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पति-पत्नी में तनाव की सिथति रहेगी। प्रसाशनिक अधिकारियों से सहयोग मिलेंगा जिससे बिगडें हुए कार्य पूर्ण होंगे। नवयुवक अनचाहे मित्रों से सावधान रहें। महिलायें अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। महिलायें अपनी बातों को सार्वजनिक न करें। जीविका- लोहे के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। शुभ मुहूर्त-शुक्रवार प्रात: 07:50 मि0 से 09:10 बजे तक। गुरू मन्त्र- गायत्री मन्त्र का जाप करें।
तुला ( Libra):
इस सप्ताह नौकरी वाले व्यकित अपने बास से सावधानी बरतें। तुला राशि में राहु होने के कारण कर्ज व ब्याज आदि से सावधान रहें। विवाद में विजय मिलेगी। नौकर चाकर से सावधान रहें। आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। आर्थिक सिथति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। परिवार में बड़ो को स्वास्थ्य की दृषिट से यह समय अच्छा नहीं हैं। जो लोग श्वास रोग से पीडि़त है उन्हें इस दिनों पूरी सावधानी रखनी होगी। नवयुवक अपने कैरियर को लेकर काफी चिन्तत रहेंगे। महिलायें सूझ-बूझ से काम लें। जीविका- रीयल स्टेट से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। शुभ मुहूर्त-शनिवार मध्यान्ह 12:15 मि0 से 02:28 मि0 तक। गुरू मन्त्र- भैरव चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक ( Scorpio):
जो लोग व्यापार में है। उनकी कमार्इ में कमी में वृद्धि होगी। जिन लोगों का धन कही फंसा हैं उसे प्राप्त होने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यो में धन खर्च होगा। विवाद में विजय मिलेगी। आर्थिक सिथति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। परिवार में बड़ो से तनाव होने की आशंका नजर आ रही है, अत: सावधानी बरतें। प्रेम के मामलें में आपकी बात खराब हो सकती है। महिलायें अपने जीविका को लेकर चिनितत रहेंगी। जीविका- भूमि के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ मुहूर्त-मंगलवार सांय 05:05 मि0 से 07:25 मि0 तक। गुरू मन्त्र- सफेद वस्तुओं का दान करें।
धनु ( Sagittarius):
रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगे। आय में वृद्धि होगी । स्वास्थ्य के मामलों में सावधानी बरतें। जो लोग कमीशन एंजेन्सी आदि के कार्य से जुड़े हुए हैं उनके लिए समय अनुकूल है। कुछ लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। जो जोग मशीनरी का काम करते हैं उनको हानि होने की आशंका रहेगी। उत्साह में वृद्धि होगी। मकान वाहन आदि पर व्यय होगा। कार्य योजनओं को सही समय व सुचारू रूप से शुरू करने में लाभ अवश्य होगा। वाणी पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। प्रेम सम्बन्धों में विरोधाभास की सिथति उत्पन्न हो सकती है। महिलायें सन्तान के प्रति अधिक मोह न रखें। जीविका- कोर्ट-कचहरी से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। शुभ मुहूर्त- गुरूवार सुबह 09:56 बजे से 11:10 बजे तक। गुरू मन्त्र- रूद्राष्टक का पाठ करें।
मकर ( Capricorn):
– परिवारिक सिथतियों में उतार-चढ़ाव की सिथति बनी रहेगी। जो लोग ब्लड प्रेशर रोग से पीडि़त है उन्हें इन दिनों पूरी सावधानी रखनी होगी। छात्रों के लिए उचित समय है, अत: अवसरों का लाभ अठाने में कोर्इ कोताही न बरतें। नौकरी वाले जातक अपने बास के प्रति विश्वास बनायें रखें अन्यथा आप उपेक्षा का शिकार हो सकते है। अपने कार्यो के प्रति सकारात्मक रवैया रखें जिससे कि आप प्रशंसा के पात्र बन सकते है। महिलायें अपने जीवन साथी के साथ व्यर्थ की बातों को लेकर तनाव न उत्पन्न करें। जीविका- ट्रासपोर्ट के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक परिणाम लेकर आयेगा। शुभ मुहूर्त-मंगलवार राति्र 09:14 मि0 से 11:23 मि0 तक। गुरू मन्त्र- बजरंग बाण का पाठ करें।
कुंभ (Aquarius)
इस सप्ताह घरेलू खरीददारी में धन का व्यय में अधिक होगा जिसकी वजह से आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है। सन्तान को नौकरी मिलने की सम्भावना है जिससे आप चिन्ता मुक्त हो जायेंगे। आय व व्यय का लेखा-जोखा स्ंवय बनायें तो ही हितकर रहेगा। नयुवक अपने अभिन्न मित्रों से बैर न करें वरना आप अकेले पड़ जायेंगे। जिन समस्याओं को लेकर आप चिनितत है, उनका हल आपकी सोंच पर निर्भर है। नयें लोगों को कैरियर के प्रति सकारात्मक रूख अखितयार करने की आवश्यकता ह। महिलायें किसी अनहोनी के भय से परेशान रहेगी। जीविका- प्रशासनिक अधिकारियों के लिए यह सप्ताह परिवर्तनशील प्रतीत होगा। शुभ मुहूर्त-बुधवार सुबह 06:15 मि0 से 08:20 मि0 तक। गुरू मन्त्र- गायत्री मन्त्र का जाप करें।
मीन (Pisces)
इस सप्ताह कुछ लोगों को आकसिमक लाभ हो सकता है। सरकारी तंत्र से सावधानी बरतें। परिवारिक सुखों के लिए यह समय श्रेष्ठ साबित होगा। अपनी उपयोगिता को बनायें रखें तभी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के कुछ सदस्यों के प्रति आपका मन उदासीन हो सकता है। इष्ट मित्रों के साथ किसी बात को छिपाने का प्रयास न करें। कुछ लोग अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का प्रयास करेंगे। प्रबन्धन से जुड़े छात्रों को शुभ अवसर मिल सकते हैं। आफिस वाली महिलायें अपने बास से झूठ बालने का प्रयास न करें अन्यथा बात बिगड़ सकती है। अधिवक्ता वर्ग से जुड़े लोंगों के लिए यह सप्ताह शुभकारी रहेगा। शुभ मुहूर्त-गुरूवार अपरान्ह 03:10 मि0 से 04:25 बजे तक। गुरू मन्त्र- केसर का तिलक लगायें।