National

वरुण ने विश्वासघात किया है।: प्रियंका

mcrtOibiajd

नई दिल्ली,एजेंसी।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी ने भाजपा नेता वरुण गांधी पर एक बार फिर निशाना साधा है। वरुण पर आक्रामक तेवर अपनाते हुए प्रियंका ने कहा कि उन्होंने हमारे परिवार के साथ विश्वासघात किया है।
प्रियंका ने कहा कि मेरे पिता ने इस देश की एकता के लिए अपनी जान दे दी और अगर कोई इस एकता को नुकसान पहुंचाएगा तो मैं उसे कभी माफ नहीं करूंगी, चाहे वो मेरा बेटा ही क्यों ना हो। गौरतलब है कि इससे पहले प्रियंका ने कहा था कि वरुण रास्ता भटक गए हैं और उन्हें सही रास्ता दिखाने की जरूरत है।
इसके बाद वरुण गांधी ने जवाब देते हुए कहा कि मेरी सहनशीलता को मेरी कमजोरी ना समझा जाए। जिसके जवाब में प्रियंका ने वरुण के लिए बेहद सख्त शब्दों का इस्तेमाल किया। प्रियंका ने यहां तक कहा कि ये कोई चाय पार्टी नहीं, बल्कि विचारधारा का युद्ध है।

Related posts

गोलियों से गूंजा गाजियाबाद

firstopinion

दिल्ली में ममता की रैली, अन्ना का पहुंचना तय नहीं

firstopinion

भारती के खिलाफ हो सकता है केस दर्ज़

firstopinion