Crime

फूलनदेवी हत्याकांड का देहरादून कनैक्शन

phoolan-devi-660_010313105935
देहरादून,एजेंसी।

दस्यु सुंदरी से सांसद बनी फूलनदेवी की हत्या के मामले में दोषी पाए गए शेर सिंह राणा का देहरादून से भी पुराना नाता है.

दून में पहली बार उसका नाम वर्ष 1999 में चर्चा में आया था. वर्ष 1999 में शेरसिंह राणा ने डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में महासचिव के पद पर चुनाव लड़ा और चुनाव से पूर्व अपने ही अपहरण का ड्रामा रचा था.

इसके बाद एक-एक कर कई अपराध उसके खाते में दर्ज हुए. जिसमें बैंक के सुरक्षाकर्मी को गोली मारने और दून में कार लूट का मामला भी शामिल है.
रुड़की में बैंक डकैती का मामला भी उसके नाम पर दर्ज है. सांसद फूलनदेवी की हत्या 25 जुलाई 2001 को उसके घर के बाहर की गई थी. फूलन देवी की हत्या में देहरादून निवासी कपिल की कार का इस्तेमाल हुआ था.

यह कार 18 जून 1997 को कपिल से लूटी गई थी जिसे पुलिस ने रविन्द्र उर्फ राजेन्द्र की निशानदेही पर 30 जुलाई 2001 को बरामद किया था. फूलनदेवी की हत्या में डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र रहे शेर सिंह राणा का नाम प्रमुखता से उभर का सामने आया था.

इस समय तक शेर सिंह राणा का नाम दून के लिए नया नहीं था. वर्ष 1999 में तब उसका नाम चर्चा में आया था जब छत्रसंघ चुनाव से ठीक पहले उसने अपने अपहरण का नाटक रचा था. फूलनदेवी की हत्या के मामले में सरेंडर करने के लिए भी उसने देहरादून को ही चुना.

सरेंडर के बाद टीवी पर देखकर अमित ने उसे पहचाना. एस्लेहॉल निवासी अमित ने पुलिस को बताया कि यही वह शख्स ने जिसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 18 जून 1997 को उससे हाथीबड़कला में एक बाबा की कुटिया से लौटते समय कार लूटी थी. हालांकि बाद में अमित अदालत के समक्ष शेरसिंह राणा को पहचानने से मुकर गया.

कार लूट के मामले में पुलिस ने उसे तिहाड़ से देहरादून लाकर पेश किया था. दून में पेशी के दौरान उसने तिहाड़ जेल में अपने साथ बंद आतंकी यासीन भटकल से जान का खतरा भी बताया था. इस पर अदालत ने जेल सुप्रीटेंडेंट को उसकी सुरक्षा के आदेश दिए थे.
फूलनदेवी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसे 2006 में उसे गिरफ्तार किया था. तीन साल तिहाड़ में रहने के बाद वह 24 फरवरी 2009 को वह फिल्मी अंदाज में जेल से फरार हो गया था.

फूलनदेवी की हत्या के बाद यह बात भी चर्चा में रही कि शेर सिंह राणा ने फरवरी 1981 में फूलनदेवी द्वारा बेहमई में 21 ठाकुरों की नृशंश हत्या का बदला लिया है.

Related posts

पाकिस्तान में पत्रकार हामिद मीर पर हमला

firstopinion

जब युवक ने लगाई एसपी से गुहार, बोला- मेरी पत्नी की शादी रुकवा दो

firstopinion

पारसकर, अपनी गंदी जुबान से मेरी मां का नाम न ले

firstopinion