Crime

पुलिस ने खुद ही हाथ में ले लिया कानून

 
आगरा -उत्तर प्रदेश में मामूली झगडे़ की शिकायत की वजह से मौके पर पहुंची पुलिस ने खुद ही कानून को अपने हाथ में ले लिया। पुलिस ने एक महिला पर बिना सोचे-समझे जीप चढ़ा दी। दरअसल, गांव में एक झगड़े की शिकायत पर पुलिस ने जब युवक को उठाया तो उसकी पत्नी बचाव के लिए जीप के आगे खड़ी हो गई।

इस बीच नाराज पुलिस वालों ने भी महिला पर जीप चढ़ा दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को उपचार के लिए नयति अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार की सुबह वृंदावन थाना क्षेत्र की जैंत चौकी से पुलिस वाले बढ़ौता गांव गए थे। पुलिस को शिकायत मिली थी इस गांव में कोई झगड़ा हो गया था। गांव में जानकारी करने के बाद पुलिस ने मोतीराम को उसके घर से उठा लिया। घसीटते हुए पुलिस वाले मोतीराम को जीप तक ले आए थे।
महिला हुई गंभीर रूप से घायल
चीखपुकार सुनकर गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए थे। मोतीराम की पत्नी कमलेश अपने पति को पुलिस वालों से बचाने के लिए जीप के आगे खड़ी हो गई। पुलिस वालों ने भी जीप को आगे बढ़ा दिया। जीप कमलेश पर चढ़ गई। कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के घायल होते ही पुलिस वालों के हाथ पांव फूल गए। तत्काल मोतीराम को तो छोड़ दिया जबकि कमलेश को उठाकर सीधे नयति अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद वृंदावन के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि मोतीराम के भाई की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मुझे मिट्टी का तेल डालकर मार रहे हैं। इस शिकायत पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस मोतीराम को थाने लेकर आ रही थी कि उसकी पत्नी जीप के आगे लेट गई। उन्होंने महिला पर जीप चढ़ाने की बात से साफ इंकार किया है।

Related posts

लीबिया: मोरक्को दूतावास के बाहर बम विस्फोट

firstopinion

सलमान खान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

firstopinion

अमरवाती, इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

firstopinion