National

  देशभर के 8 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर  

Bank-union

नई दिल्ली

सार्वजनिक क्षेत्र के 27 बैंकों के करीब 8 लाख कर्मचारियों और अफसरों ने बुधवार को देश भर में हड़ताल रखी। वेतनमान बढ़ोतरी की मांग को लेकर हुई इस हड़ताल की वजह से देश भर में इन बैंकों की करीब 50 हजार ब्रांच में कामकाज नहीं हुआ।

बैंक कर्मचारियों की नौ यूनियनों और अफसरों की भी यूनियन ने इस हड़ताल के लिए कॉल दी है। यूनियन नेताओं का कहना है कि वेतनमान में सुधार और बढ़ोतरी का काम चार-पांच साल के अंतराल पर हो जाता है। लेकिन उस अवधि को गुजरे हुए भी दो साल से ज्यादा हो गए हैं। बैंक कर्मियों की मांग है कि उन्हें 23 % वेतन में बढ़ोत्तरी की जाये लेकिन केंद्र सरकार सिर्फ 10 से 11 % बढ़ोत्तरी की बात कह रही है। बहरहाल बैंक एटीएम सुचारू रूप से चल रहे है ,पर लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पद रहा है।

Related posts

शांति पुरुष को भारतीय सम्मान पांच दिन का राजकीय शोक

firstopinion

पत्रकारों पर मुकदमा तत्काल वापस लेकर , आरोपी पुलिस पर हो कार्यवाही, अमिताभ ठाकुर

First Opinion News

दिल्ली, दो युवकों को अनजान शख्स ने मारी गोली

firstopinion