National

दसवीं बोर्ड अनिवार्य अगले साल से देनी होगी परीक्षा – CBSE

दिल्ली – सीबीएसई की संचालन समिति ने 2018 से 10वीं कक्षा में बोर्ड परीक्षाओं को अनिवार्य करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अब अगले साल से 10वीं के स्टूडेंट को बोर्ड का एग्जाम देना होगा.
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इस महीने के अंत में बैठक करेगा और इसमें अगले शैक्षणिक सत्र से दसवीं बोर्ड परीक्षा को अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव पारित होगा.
उन्होंने कहा था कि मुझे विश्वास है कि 2017-18 शैक्षणिक सत्र से सभी छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा अनिवार्य होगी. यह अनुचित है कि 2.3 करोड़ छात्र विभिन्न राज्य बोर्ड की परीक्षा दे रहे हो जबकि 20 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा नही दे रहे हों. गौरतलब है कि सीबीएसई ने छह साल पहले दसवीं में बोर्ड की परीक्षा देने को वैकल्पिक कर दिया था.
इसके तहत कुल अंकों का 80 प्रतिशत हिस्‍सा बोर्ड एग्‍जाम पर और 20 प्रतिशत हिस्‍सा आंतरिक मूल्यांकन पर आधारित होगा. सीबीएसई ने एक सर्वे किया था, जिसमें ज्‍यादातर ने सहमति जताई थी कि दसवीं का बोर्ड एग्‍जाम अनिवार्य हो. एक सर्कुलर के जरिए स्‍कूलों को जल्‍द ही इस बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी.

Related posts

आज भारी बारिश साथ गिरेंगे ओले मौसम विभाग ने जारी की भविष्यवाणी

First Opinion News

सिजीएसटी अधीक्षक को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा 

First Opinion News

चीनी होगी महंगी, गैस की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी मुमकिन

firstopinion