Crime

आठ माह की जुड़वां बेटियों संग मां ने की खुदकुशी

कानपुर,: कानपुर देहात के शिबली में रहने वाली एक महिला ने अपनी आठ माह की जुड़वां बच्चियों समेत आग लगाकर जान दे दी। महिला के पति की एक साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, तब से वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी।

कानपुर देहात जिले के पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला के पति की मौत पिछले साल एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। आठ माह पहले उसकी दो जुड़वां बेटियां पैदा हुई थीं, जिसके बाद से वह बेटियों के भविष्य को लेकर काफी परेशान रहती थी और मानसिक तनाव का शिकार रहती थी।

शुक्रवार रात उसने अपने कमरे में अपनी आठ माह की बेटियों के साथ खुद को आग लगा ली। कमरे से आग की लपटें उठती देख परिजन और पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर, जब तीनों को बाहर निकाला, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

Related posts

दोस्त ने चलती कार में किया गैंगरेप

firstopinion

गुजरात जासूसी प्रकरण : जांच को बंद कर सकती है केंद्र सरकार

firstopinion

सलमान की सजा पर आलिया ने किया दिल छू लेने वाला ट्वीट

firstopinion