National

असम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में आज मोदी की रैलियाँ

narendra_modi

गुवाहाटी, एजेंसी

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर पूर्व के तीन राज्यों में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी की ये तीनों रैलियां क्रमश: असम के सिलचर, अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट और त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में होंगी।

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने मोदी की रैली के संबंध में लोगों से अपील की हैं कि नरेंद्र मोदी का राज्य में मेहमान जैसा वर्ताव होना चाहिए।

अरुणाचल प्रदेश में नरेंद्र मोदी इससे पहले विजय संकल्प रैली को संबोधित कर चुके हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार मोदी सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में पूर्वी सियांग के जिला मुख्यालय पासीघाट पहुंचेंगे। यहां शनिवार सुबह 11.00 बजे के करीब मोदी का भाषण होगा।

इसके बाद मोदी असम के सिलचर में रैली करेंगे। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में मोदी की तीसरी रैली का आयोजन किया गया है। यहां करीब एक लाख लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related posts

‘जय हो’ 100 करोड़ के कल्ब में शामिल

firstopinion

वडोदरा से मोदी ने दाखिल किया पर्चा

firstopinion

BJP से 6 साल के लिए निष्कासित, जसवंत

firstopinion