Sports

हमें टीम का सही संतुलन मिल गया है : रोहित शर्मा

74292-rohut-sharmaमुंबई : राजस्थान रायल्स पर आठ रन से जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम को जिस सही संतुलन की तलाश थी, वह मिल गया है।

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘हम सही समय पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमने बड़ा स्कोर बनाया था और उन्हें लक्ष्य का पीछा करने में कामयाब नहीं होने दिया। यह देखकर अच्छा लगा।’ उन्होंने कहा, ‘जब आप जीतने लगते हैं तो सब कुछ परफेक्ट लगने लगता है। हमें सही संतुलन नहीं मिल रहा था लेकिन अब हमें पता है कि किस स्थिति में कौन कैसा खेल सकता है। हमें जो चाहिये था, वह मिल गया है।’

उन्होंने नाबाद अर्धशतक जमाने वाले अंबाती रायुडू की तारीफ करते हुए कहा, ‘रायुडू आईपीएल की शुरूआत में दबाव में था लेकिन उसने जरूरत के समय रन बनाये। जब मैं पारी की शुरूआत करता था तो लोग कहते थे कि मुझे चौथे नंबर पर आना चाहिये और अब चाहते हैं कि मैं पारी का आगाज करूंगा। यह हालात और टीम की जरूरत पर निर्भर होता है। हमें बदलाव से परहेज नहीं है लेकिन इस बल्लेबाजी क्रम को कुछ समय बरकरार रखेंगे।

Related posts

इन दो धुरंधरों ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर मचाई धूम

firstopinion

सचिन नहीं करेंगे कोंग्रेस का चुनाव प्रचार

firstopinion

IPL-8: पंजाब ने मुंबई को 18 रनों से हराया

firstopinion