National

साजिश का नतीजा है,यू पी के सांप्रदायिक दंगे।

 

rahul_gandhi--621x414

नई दिल्ली,एजेंसी।
लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सांप्रदायिक तनाव के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का मानना है कि यह किसी सोची-समझी साजिश का नतीजा है. कुछ लोग जानबूझकर सांप्रदायिक तनाव को तूल दे रहे हैं.

एक अंग्रेजी अखबार से राहुल गांधी ने कहा कि गरीबों का बांटने के लिए सोची-समझी साजिश रची जा रही है और इसके लिए सांप्रदायिक तनाव का सहारा लिया जा रहा है.

अखबार के मुताबिक, 16 मई से लेकर अब तक यूपी पुलिस ने 605 सांप्रदायिक तनाव के मामले दर्ज किए हैं. इनमें से ज्यादातर, उन 12 विधानसभा क्षेत्रों में हुए जहां नवंबर में उपचुनाव होने हैं.

हिंसा पर राहुल गांधी ने कहा, ‘हमारे देश में जानबूझकर सांप्रदायिक विवाद पैदा किया जा रहा है. यह सबसे ज्यादा यूपी में हो रहा है. गरीबों को बांटने की सोची समझी साजिश है. भाई से भाई को लड़ाने का षडयंत्र रचा गया है ताकि गरीबी और भेदभाव जैसे असली दुश्मनों को भूलकर वे आपस में लड़ें.’

उन्होंने कहा, ‘चुनावी फायदे के लिए ध्रुवीकरण और बंटवारे की राजनीति बंद होनी चाहिए.’

Related posts

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

First Opinion News

छठे चरण का मतदान जारी युवाओं में खासा उत्साह

firstopinion

गलत आकड़ें न दिखाए सरकारी बैंकः रघुराम राजन

firstopinion