National

श्रीनगर में फुकटल नदी पर बने कृत्रिम झील में विस्‍फोट, बाढ़ का खतरा

07_05_2015-lakefhuktalश्रीनगर। भीषण बाढ़ की तबाही झेल चुके जम्मू-कश्मीर के लोगों के सामने एक और संकट उत्पन्न हो गया है। भूस्खलन के कारण फुकटल नदी पर बने कृत्रिम झील में अचानक हुए विस्फोट से कारगिल के जांस्कर इलाके में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। साथ ही झील पर बने कई पुल-पुलिया भी ध्वस्त हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह साढे आठ और 10:45 बजे फुकटल नदी के कृत्रिम झील और उसके पार इक्चर गांव में अचानक विस्फोट हुआ। इसके बाद लोगों ने देखा कि अचानक इलाके में बाढ़ आ गया। पुलिस ने बताया है कि बाढ़ के कारण आसपास के इलाकों में कई अस्थायी पुल बह गए। श्रीनगर व करगिल के बीच संचार व्यवस्था में गड़बड़ी के कारण विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जून में ऊंचे पहाड़ों पर भूस्खलन के कारण फुकटल नदी पर लगभग 61 मीटर ऊंचा बांध बन गया था। इसके कारण आठ किलोमीटर के इलाके में कृत्रिम झील बन गई थी। इस झील का डूब क्षेत्र 55 हेक्टेयर है। पहले ही आशंका जताई जा रही थी कि गर्मी के कारण जल स्तर बढ़ने की स्थिति में झील टूटने का खतरा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ के कारण भारी तबाही हो सकती है। झील के पानी को निकालने का नया रास्ता बनाने की कवायद की जा रही थी।

Related posts

पुलिस और एसटीएफ के सँयुक्त ऑपरेशन में एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ़्तार

firstopinion

दिल्ली में मानसून की दस्तक

firstopinion

एबीवीपी मऊ इकाई मे बदलाव,पंकज पांडे बने नगर अध्यक्ष, कृष्णा को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारी।

First Opinion News