National

शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स सुस्त

index

मुंबई,एजेंसी । आर्थिक सुधारों की दिशा में कदम न उठाए जाने से निराश बाजारों में गुरुवार को कमजोरी के साथ शुरुआत हुई है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स सुबह 9:45 बजे 178.38 अंक लुढ़ककर 25135.36 अंक की स्थिति में, जबकि निफ्टी 54.30 अंक गिरकर 7514.75 के स्तर पर था। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की मजबूती है।

ऑयल एंड गैस शेयर 3.7 फीसद लुढ़के हैं। वहीं, ऑटो और कैपिटल गुड्स शेयरों में 0.7 फीसद की तेजी है। पावर, मेटल, हेल्थकेयर, बैंक, आईटी, तकनीकी शेयर 0.5-0.2 फीसद मजबूत हैं। रियल्टी और एफएमसीजी शेयरों में हल्की बढ़त है। सरकार ने गैस कीमत पर फैसला 3 महीने के लिए टाल दिया है।

ओएनजीसी 5.7 फीसद लुढ़का है। बीपीसीएल, एचपीसीएल, इंडियन ऑयल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, गेल 3-2.3 फीसद टूटे हैं। केर्न इंडिया में 0.7 फीसद की गिरावट है।

दिग्गजों में मारुति सुजुकी, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, सिप्ला में भी कमजोरी नजर आ रही है। बजाज ऑटो, कोल इंडिया, टाटा मोटर्स, बीएचइएल, टाटा स्टील, एनएमडीसी, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, टाटा पॉवर, कोटक महिंद्रा बैंक, सेसा स्टरलाइट, आइसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज 1.5-0.5 फीसद मजबूत हैं।

एशियाई बाजारों में हैंग सैंग 1 फीसद चढ़ा है। ताइवान इंडेक्स, कॉस्पी, स्ट्रेट्स टाइम्स, शंघाई कंपोजिट करीब 0.75-0.5 फीसद मजबूत हैं। निक्केई में भी बढ़त दिख रही है।

बुधवार को निराशाजनक जीडीपी आंकड़ों के बावजूद अमेरिकी बाजारों में बढ़त दिखी। साल 2014 की पहली तिमाही में अमेरिका की जीडीपी 2.9 फीसद घटी है, जो 5 साल में सबसे खराब है।

रुपये में सुस्ती

रुपये की चाल सुस्त नजर आ रही है। गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 60.10 पर खुला है। बुधवार को रुपया सुस्त रहा और 60.12 पर बंद हुआ था।

Related posts

रेपो रेट में चौथाई फीसदी की वृद्धि, लोन हो सकते हैं महंगे

firstopinion

देशभर में कोरोना के लगभग 3783 एक्टिव केस, सोशल डिस्टेंसिंग और स्वछता का रखे खास ध्यान

First Opinion News

सैफई को 334 करोड़ कि सौगात

firstopinion