Entertainment

वीरप्पन पर फिल्म बनायेगे रामगोपाल

Ram-Gopal

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ‘सत्या’ ‘सरकार’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के बाद अब वीरप्पन की मौत पर नई फिल्म बनाने जा रहे है। जी हां उकनी आगामी फिल्म होगी‘किलिंग वीरप्पन’ होगी। जैसा कि नाम से ही जाहिर है कि फिल्म कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन को मार गिराने वाले पुलिसकर्मी पर केंद्रित होगी।

‘किलिंग वीरप्पन’ हिंदी, कन्नड़, तेलुगू और तमिल में बनेगी। राम गोपाल ने बताया, मुझे वीरप्पन की कहानी ने हमेशा ही आकर्षित किया है। मैं उसके जीवन पर फिल्म बनाने का इंतजार करता आया हूं। आखिरकार मुझे वह पटकथा मिल ही गई, जो उसकी कहानी के साथ न्याय करेगी।

उन्होंने कहा, मेरी कहानी वीरप्पन पर नहीं बल्कि उसे मारने गिराने वाले पुलिसकर्मी पर केंद्रित होगी। मैंने फिल्म में शिवराजकुमार को एक खास वजह से लिया है। वीरप्पन ने कई साल पहले दिग्गज अभिनेता राजकुमार को अगवा किया था और अब मैं उनके बेटे शिवराजकुमार को पर्दे पर खलनायक (वीरप्पन) से बदला लेने का मौका दे रहा हूं।

Related posts

सलमान मुझसे नाराज़ नहीं है: सोनाक्षी

firstopinion

‘जय हो’ 100 करोड़ के कल्ब में शामिल

firstopinion

पहली बार डबल रोल में दिखेंगे मिस्टर पेरफैशनिस्ट

firstopinion