National

‘रागिनी एमएमएस 2’ से लोगों की राय बदल जायेगी : सनी लियोन

Sunny-Leone
मुम्बई एजेंसी ,शुक्रवार को एकता कपूर की मोस्ट अवेटड मूवी ‘रागिनी एमएमएस 2’ रिलीज हुई है जिसका प्रमोशन करते हुए फिल्म की अभिनेत्री सन्नी लियोन ने दावा किया है कि इस फिल्म के बाद लोगों का उनके प्रति नजरिया बदल जायेगा। सन्नी को पूरी उम्मीद है कि इस फिल्म में उनका अभिनय देखने के बाद लोग उनके अभिनय के बारे में अपनी राय बदलने पर मजबूर हो जाएंगे। सन्नी ने शुक्रवार को मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थियेटर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “पता नहीं मैं उनका मुंह बंद कर पाऊंगी या नहीं, जो मेरे अभिनय की आलोचना करते हैं और मेरे बारे में उल्टी-सीधी बातें करते हैं, पर मुझे आशा है कि लोग यह फिल्म देखने के बाद मेरे अभिनय के बारे में अपनी सोच जरूर बदलेंगे।” समीक्षकों कि मने तो  ‘रागिनी एमएमएस 2’ डरावनी कम वल्गर ज्यादा गौरतलब है कि सन्नी ने 2012 में आई फिल्म ‘जिस्म 2’ से हिंदी फिल्मों में शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने पिछले साल आई फिल्म ‘जैकपॉट’ में काम किया। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाईं, और सन्नी के अभिनय को भी कोई सराहना नहीं मिली।

Related posts

भारत दौरे पर अमेरिकी विदेशमंत्री कैरी, सुषमा स्वराज से करेंगे मुलाकात

firstopinion

UP की 80 सीटों पर अकेले ही लड़ेंगे : मायावती

firstopinion

नए BJP प्रमुख बन सकते है, शाह

firstopinion