Entertainment

मैं बॉलिवुड में डरी-सहमी लड़की के रूप में आई थी: प्रियंका चोपड़ा

priyanka-chopraदेसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलिवुड में अपने 12 साल पूरे कर लिए हैं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका ने अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत ‘द हीरो’ फिल्म से की थी। 32 वर्षीय प्रियंका ने अपने जर्नी को यादगार बनाने के लिए टि्वटर पर अपने फैन्स का आभार जताया है।

टि्वटर में प्रियंका ने लिखा, ‘वाह! 12 साल हो गए। मैं यहां डरी-सहमी लड़की के रूप में आई थी। मुझे अपनाने और हमेशा ढेर सारा सपोर्ट देने के लिए आपका शुक्रिया। आभार।’

प्रियंका, फिल्म ‘अंदाज’ से काफी चर्चित हो गई थीं। इस फिल्म के लिए उन्होंने ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का फिल्मफेयर जीता। वह इन 12 वर्षों में ‘ऐतराज’, ‘क्रिश’, ‘फैशन’ व ‘गुंडे’ सहित 40 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। प्रियंका लास्ट टाइम ‘मेरी कॉम’ फिल्म में में नजर आईं। ऐक्टिंग के अलावा उन्होंने अपनी गायन प्रतिभा से इंटरनैशनल लेवल पर भी अलग पहचान बनाई है।

Related posts

बिग बॉस, प्रत्युषा हुईं बेघर

firstopinion

बिग बॉस के घर में वापस आईं गौहर, कुशाल की एंट्री के खिलाफ सलमान

firstopinion

सलमान मुझसे नाराज़ नहीं है: सोनाक्षी

firstopinion