National

मानसून में देरी,गर्मी से देशवासियों का बुरा हाल

Summer-76

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में तापमान के सामान्य से कई डिग्री ऊपर चले जाने से लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं और अगले सप्ताह तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। सफदरजंग वेधशाला में पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे दर्ज तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस था और मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री तक जाने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि न्यूनतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय आसमान कुल मिलाकर साफ रहा, जबकि दोपहर में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत दर्ज किया गया और इसके 32 और 74 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून के 14 जुलाई को शहर में पहुंचने की संभावना है। गुरुवार का दिन गत दो सालों में जुलाई का सबसे गर्म दिन रहा, जब पारा बढ़कर 41.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।

पालम वेधशाला में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि जुलाई के मौसम में आमतौर पर मॉनसून आ जाता है, लेकिन वर्तमान में तापमान में बढ़ोतरी वर्षा नहीं होने से हुई है।

Related posts

निजी ट्रस्टों के PF खातों की ऑनलाइन ट्रांसफर सुविधा जुलाई से

firstopinion

मनीष और आयुष्मान पर खिलाडी कुमार की नज़र

firstopinion

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट किया गया।

First Opinion News