Politics

भाई के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे वरुण गांधी

Varun
लखनऊ, एजेंसियां

बीजेपी उपाध्यक्ष और पार्टी के स्टार प्रचारक वरुण गांधी ने कहा है कि वह लोकसभा चुनाव में अपने चचेरे भाई और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी में प्रचार नहीं करेंगे। साथ ही साथ वरुण ने यह भी कहा कि उन्हें राजनीतिक मार्यादाओं का पूरा खयाल है, और वह किसी के भी खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

वरुण ने कहा, ‘राजनीति को लेकर मेरे अंदर एक सकारात्मक सोच बनी हुई है, और मैं हमेशा इस बात में विश्वास करता हूं कि किसी को अपनी हद पार नहीं करनी चाहिए।’

गौरतलब है कि राहुल गांधी अमेठी की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि वरुण को बीजेपी सुल्तानपुर से टिकट दे सकती है। फिलहाल पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने इस बार सुल्तानपुर से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है।

वरुण की मां मेनका गांधी आंवला से सांसद हैं, और ऐसी अटकलें हैं कि लोकसभा चुनाव में वह पीलीभीत से चुनाव लड़ सकती हैं। मेनका पहले भी पीलीभीत से सांसद रह चुकी हैं।

Related posts

रैल किराया बढ़ोत्तरी का चौतरफा विरोध प्रदर्शन

firstopinion

परेशान किसानों को कब मिलेगी मदद -शिवसेना

firstopinion

मेट्रो के उद्घाटन में ना बुलाए जाने से शहरी विकास मंत्री खफा

firstopinion