NationalPolitics

बीजेपी विधायको का सचिवालय में धरना

 

Somnath_Bharti_PTI_360x270

दिल्ली हलचल
दिल्‍ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती को बर्खास्‍त किए जाने की मांग पल-पल जोर पकड़ती जा रही है. दिल्‍ली बीजेपी के सभी 32 विधायक इसी मांग को लेकर सचिवालय में धरना दे रहे हैं.
दिल्‍ली विधानसभा में नेता विपक्ष और बीजेपी की ओर से सीएम पद के दावेदार रहे चुके डॉ. हर्षवर्द्धन ने ऐलान किया है कि जब तक कानून मंत्री को बर्खास्‍त नहीं किया जाता, उनका धरना जारी रहेगा.
हर्षवर्द्धन ने आरोप लगाया कि सोमनाथ भारती ने कानून की धज्जियां उड़ाई हैं. उन्‍होंने कहा कि मंत्री ने संविधान, कार्यपालिका, न्‍यायपालिका, मीडिया- सभी का अपमान किया है, इसलिए उन्‍हें हर हाल में जाना ही होगा.
उधर बिन्‍नी के मुताबिक उन्‍होंने एलजी से सोमनाथ भारती के मुद्दे पर बात की. महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मसले पर एलजी ने कहा कि कानून सबके लिए सख्‍त रहेगा. दिल्‍ली में पिछले कुछ दिनों से जो कुछ हो रहा है, उस पर कार्रवाई करने का भरोसा एलजी ने दिया है. हालांकि, बिन्‍नी ने यह भी कहा कि एलजी ने उन्‍हें जो सलाह दी है, उस बारे में अनशन के मंच से ही खुलासा करेंगे.

 

Related posts

अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग का कारण बताओ नोटिस

firstopinion

यह तो बिल्कुल उल्टा हो रहा है: सोरेन

firstopinion

मासूम की इलाज के दौरान मौत,कोरोना की जताई जा रही है आशंका

First Opinion News