National

बाजार की हालत सुस्त, मेटल शेयर चमके

index

एजेंसी ,बाजार की चाल सुस्त ही बनी हुई है और सेंसेक्स-निफ्टी सपाट नजर आ रहे हैं। आईटी शेयरों के साथ अब ऑयल एंड गैस और रियल्टी शेयर थोड़ा दबाव में आने लगे हैं। हालांकि मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी जारी है। वहीं दिग्गज शेयरों की सुस्ताने के बावजूद मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी दिख रही है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2 अंक की बढ़त के साथ 21,834 के स्तर पर सपाट नजर आ रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 7 अंक चढ़कर 6,523.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बाजार में कारोबार के इस दौरान टाटा स्टील, हिंडाल्को, अंबुजा सीमेंट, सेसा स्टरलाइट, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी जैसे दिग्गज शेयरों में 4.9-1.7 फीसदी की मजबूती आई है। हालांकि टीसीएस, कोल इंडिया, ओएनजीसी, इंफोसिस और एमएंडएम जैसे दिग्गज शेयरों में 3.8-2.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

मिडकैप शेयरों में व्हर्लपूल, डेन नेटवर्क्स, पेट्रोनेट एलएनजी, शिपिंग कॉर्प और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर सबसे ज्यादा 7-6 फीसदी तक उछले हैं। वहीं स्मॉलकैप शेयरों में पोलारिस टेक, मार्कसंस फार्मा, डीसीएस श्रीराम, एमटी एज्युकेयर और डायनामिक टेक सबसे ज्यादा 20-9 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।

Related posts

प्याज़ की खुदरा कीमते बढ़कर 25 से 30 रुपए तक हुई

firstopinion

नोएडा, घर के बाहर मिला सीक्योरिटी गार्ड का शव

firstopinion

प्रधानमंत्री जी काम करने दीजिये – AAP

firstopinion