Crime

बरेली में दर्दनाक सड़क हादसा 12 की मौत

BusFirevictim1--621x414
बरेली,एजेंसी । उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में बुधवार तड़के एक बस पलट गई जिसमें सवार 12 यात्रियों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 50 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग (एनएच-24) पर हुई, जब तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। बरेली के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है और करीब 50 लोग घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 10 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों को पता फिलहाल नहीं लग पाया है। पुलिस के मुताबिक, बस बहराइच से दिल्ली जा रही थी और बस में ज्यादातर लोग बहराइच के ही थे। घायल यात्रियों का आरोप है कि बस चालक ने हादसे से करीब एक घंटे पहले एक ढाबे में रुककर शराब पी थी।

Related posts

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, पांच सीआरपीएफ जवान समेत 13 शहीद

firstopinion

CPMT पर्चा लीक मामले की STF ने जांच शुरू की

firstopinion

सलमान की अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल

firstopinion