Crime

बंगाल में मिला द्वितीय विश्व युद्ध का बम

bomb-@World-Wra-II---340__983115771

मेदिनीपुर,एजेंसी।
पश्चिम बंगाल के कलईकुन्डा एयरपोर्ट के पास एक बिजली का खंभा लगाने के लिए खुदाई करते वक्त जमीन से तीन फुट नीचे द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम बरामद हुआ है। गौरतलब है कि यह बम 450 किलोग्राम का है। अधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि राज्य बिजली बोर्ड ने शुक्रवार को एक सब-स्टेशन का बिजली खंभा लगाने के लिए खुदाई की और इसी दौरान मौलिशूल गांव में यह बम मिला। यह विस्फोटक एक मोटे लोहे के बैरल में लिपटा हुआ है जो कि लगभग चार फुट लंबा है। पुलिस ने बताया कि यह बम 1939 में बनाया गया था और दूधकुन्डी जंगल में जल्द ही इसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाएगा।

Related posts

यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में , पिता-पुत्री की मौत

firstopinion

यूपी पुलिस के टल्ली सिपाही ने मचाया उत्पात

firstopinion

जबलपुर : मेडिकल कॉलेज के डीन ने की खुदकुशी

firstopinion