National

फडनवीस ने जीता विश्वास,हरिभाऊ बने स्पीकर

fadanwis
महाराष्ट्र एजेंसी। महाराष्ट्र की राजनीती में पिछले काफी समय से उथल पुथल मचाई हुई थी आज देवेंद्र फडनवीस सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया है. विधानसभा में बीजेपी का विश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत के साथ पारित हुआ. इससे पहले बीजेपी के हरिभाऊ बागड़े निर्विरोध महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर चुने गए।
शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे को विपक्ष के नेता चुने गए. गौरतलब है कि शिवसेना ने बुधवार सुबह को साफ कर दिया था कि वह विश्वास मत में बीजेपी का समर्थन नहीं करेगी. पार्टी विपक्ष में बैठेगी. विश्वास मत पारित होने के बाद सदन के नेता प्रतिपक्ष को चुनाव किया गया।

बीजेपी के हरिभाऊ बागड़े बने विधानसभा स्पीकर
बीजेपी के हरिभाऊ बागड़े निर्विरोध महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर चुने गए हैं. गौर करने वाली बात है कि कांग्रेस और शिवसेना ने भी पद के लिए उम्मीदवार घोषित किए थे. हालांकि बातचीत के बाद इस गतिरोध खत्म कर दिया गया है. आज सुबह दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए जिसके बाद हरिभाऊ बागड़े के स्पीकर बनने का रास्ता साफ हो गया।

Related posts

CWG 2014: भारतीय पहलवानों ने ने मचाई धूम

firstopinion

15 साल में जीडीपी 8 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच जाएगी: पनगढ़िया

firstopinion

CPMT पर्चा लीक परीक्षा रद्द

firstopinion