Politics

परेशान किसानों को कब मिलेगी मदद -शिवसेना

shivsena

मुंबई: सूक्ष्म इकाई विकास एवं पुन: वित्तपोषण एजेंसी (मुद्रा) योजना को केंद्रित करते हुए शिवसेना ने केंद्र से सवाल किया कि परेशान किसानों को कब मदद मिलेगी और सरकार की इनकी आत्महत्या पर किस तरह से रोक लगाने की योजना है. कृषि एवं सूक्ष्म उद्यमों को मदद प्रदान करने के उद्देश्‍य से शिवसेना ने यह सवाल उठाया.

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है ‘ओलावृष्टि और बेमौसम बरसात के कारण किसान त्रस्त हैं. हम उनको हुए नुकसान का आकलन कितनी बार करेंगे और कितनी बार हम सरकार से मदद मांगेंगे.’ पार्टी ने कहा ‘यह कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री की ओर से शुरू की गई ‘मुद्रा’ से किसानों को मदद मिलेगी.

लेकिन इस योजना के तहत किसानों को मदद कब मिलनी शुरू होगी ?’ उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले सप्ताह मुद्रा योजना पेश की थी जो एमएफआई रिण का पुन: वित्तपोषण करेगी जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में गहरी पैठ के साथ साथ किसानों की मदद हो सकेगी.

Related posts

सीएम नोएडा जाने से फिर करेंगे परहेज, उनके प्रतिनिधि करेंगे आगवानी

firstopinion

राहुल पर चुनाव आयोग आज सुना सकता है फैसला

firstopinion

बजट में अमीर-गरीब राज्यों की दूरी मिटाने के लिए कुछ नहीं : नीतीश

firstopinion