National

जिला कारागार में कैदी के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले दोषियो को क्लीन चिट

Dasna-jail-380-गाजियबाद ब्यूरो :तेजिंदर सिंह : डासना जेल में कैदी के साथ अमानवीय व्यवहार के आरोपों से घिरे जेल के डिप्टी जेलर राजेश कुमार पाण्डेय को मजिस्ट्रियल जांच में क्लीन चिट मिल गयी है.. मालूम हो की मर्डर के मामले में जेल में बंद कैदी करण उर्फ़ छोटू ने डिप्टी जेलर सहित 4 लोगों पर अमानवीय रूप से शारीरिक प्रताड़ना देने , मार-पिटाई करने , गर्म सलाखों से पीठ को दाग कर डिप्टी जेलर का नाम लिखने और 60 हज़ार रूपए की मांग करने का आरोप लगाया था.. इस मामले में करण के वकील की तरफ से एक प्रार्थना पत्र भी कोर्ट में दिया गया था..
मिडिया में खबर आने के बाद मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था.. जिसके बाद कल यानी गुरुवार को जेल मंत्री राजेंद्र चौधरी ने जेल का दौरा किया था.. मेरठ जेल के अधीक्षक एस.एन. रिजवी मामले की विभागीय जांच के लिए डासना जेल पहुचे थे.. मजिस्ट्रियल जांच की ज़िम्मेदारी ट्रेनी आईएएस एसडीएम कुनाल सिल्कू को सौपी गयी थी.. हैरत की बात ये है की जहाँ मामूली से मामलो की जांच भी महीनो पेंडिंग पड़ी रहती है, वहीँ इस गंभीर मामले की मजिस्ट्रियल जांच महज़ कुछ घंटो में ही निबटा दी गयी और इस जांच में डिप्टी जेलर सहित तमाम आरोपियों को बेगुनाह भी करार दे दिया गया..
कुनाल सिल्कू / जांच अधिकारी (एसडीएम सदर)
सभी को निर्दोष मानते है.. उनका कहना है की करण ने ये आरोप यूँ ही लगा दिए थे.. जांच में पाया गया कि करण जब कोर्ट से तारीख़ के बाद वापस लौटा
था तो उसके कब्ज़े से ब्लेड मिली थी जिसे साथी बंदियों ने छीनकर जेल प्रशासन को सौप दिया था.. इसी बात का बदला करण ने लिया.. अब सवाल ये है की बंदियों की करतूत का बदला करण ने डिप्टी जेलर से क्यों लिया..? इस सवाल का कोई माकूल जवाब जांच अधिकारी के पास भी नही है.. सुनिए क्या कहते हैं जांच अधिकारी.मजिस्ट्रियल जांच का ज़िम्मा सँभालने वाले एसडीएम सदर कुनाल सिल्कू का कहना है कि जांच के दौरान राजेन्द्र चौधरी और जिलाधिकारी की मौजूदगी में दर्ज किये गये बयान में करण ने डिप्टी जेलर के खिलाफ ऐसे किसी भी आरोप से इंकार किया है…
इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच तो पूरी हो गयी है, लेकिन विभागीय जांच अभी जारी है

Related posts

BJP में आडवाणी युग का नहीं हुआ अंत: उद्धव ठाकरे

firstopinion

बलात्कारियों से नरमी पर अड़े मुलायम

firstopinion

परिवहन व्यवस्था को और मज़बूत करने के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला 24 जिलों में होगी आईडीटीआर तथा आरटीटीसी की स्थापना

First Opinion News