Politics

छोटा बच्चा और ‘अनुभवहीन’ देश नहीं चला सकते: रविशंकर

 

Sri Sri Ravi Shankar 20

फरुर्खाबाद : एजेंसी,

आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और आप के संयोजक केजरीवाल का नाम लिए बिना उन पर निशाना साथते हुए कहा है कि छोटा बच्चा और ‘अनुभवहीन’ व्यक्ति देश नहीं चला सकते।

शहर में कल देर रात होली के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से रविशंकर ने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए बदलाव की आवश्यकता है, किन्तु बदलाव में खिचड़ी सरकार के लिए कोई स्थान नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर छोटी पार्टियों की भूमिका के लिए कोई स्थान नहीं है क्योंकि वे राष्ट्र का सार्वभौमिक प्रतिनिधित्व नहीं कर सकती।

उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि किसी बच्चे का ड्राइविंग की सीट पर बैठना उचित नहीं होगा। राहुल की ओर इशारे के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि धर्मगुरु की मर्यादा में रहते हुए उनके लिए किसी नाम विशेष का उल्लेख करना उचित प्रतीत नहीं होता। अरविन्द केजरीवाल के संदर्भ में पूछे जाने पर धर्मगुरु ने कहा कि दिल्ली जैसे छोटे राज्य की कक्षा छोड़ कर उंची कक्षा में दाखिला लेने का क्या औचित्य हो सकता है।

नरेन्द्र मोदी के नाम का उल्लेख होते ही मुस्कराते हुए, उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि देश की सत्ता समझदार, सक्रिय तथा अनुभवी हाथों में पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज यदि विदेशों में जमा कालेधन की वापसी हो जाए तो देश के हर व्यक्ति को न सिर्फ तीन तीन लाख रुपये मिलेंगे बल्कि आगे 15 वर्षों तक भारत की सरकार को किसी प्रकार का कर लगाने की जरुरत नहीं होगी। (एजेंसी)

Related posts

UP में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार करेंगे राहुल

firstopinion

सीटों के बंटवारे पर BJP RJD में मतभेद

firstopinion

आशा पारेख ने घर आकर मांगा था पद्मभूषण : गडकरी

firstopinion