Astrology

गणेश रूद्राक्ष

जिसरूद्राक्ष में एक धारी सूंड की तरह अलग से उठी हुई दिखाई दे उसे गणेश रूद्राक्षकहते है। जिस तरह भगवान गणेश की सूंड है। इसको धारण करने से गणेश भगवानअति प्रसन्न होते है और मानव को ज्ञान तथा रिद्धि सिद्धि की प्राप्तीहोती है। धारण करने वाले को कार्य कुशलता, मानसम्मान, प्रतिष्ठा, व्यापारमें लाभ होता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह रूद्राक्ष बहुत ही लाभकारी है। विद्यार्थीयों को यह विद्या, बुद्धि, स्मरणशक्ति एवं ज्ञान प्राप्ती में पूर्ण सहायता करता है। जो लोग बौधिक कार्यकरते है उन्हे तो यह रूद्राक्ष अवश्य धारण करना चाहिए। गणेशरूद्राक्ष को सोमवार के दिन या किसी शुभ महुर्त में विधिपूर्वक प्रातः कालस्नान के बाद ऊँ गं गणपते नमः मंत्र का जाप करके काले धागे में गूथंकर यथाविधिधारण करना चाहिए। साथ ही प्रतिदिन एक बार यह मंत्र अवश्य जपें।

Related posts

श्री गौरी शकंर रूद्राक्ष

firstopinion

असली या नकली रुद्राक्ष की पहचान कैसे करें

firstopinion

NCR हलचल कि तरफ से आपको दीपावली कि ढेरों शुभकामनाये शुभ दीपावली

firstopinion