National

कश्मीर में हमारे पास ‘वीटो पावर’ : जेटली

arun
जम्मू:एजेंसी। जम्मू कश्मीर में सरकार गठन के लिए अपने पास कई विकल्प होने का जिक्र करते हुए भाजपा ने आज कहा कि वह राज्य में ‘वीटो पावर’ रखती है.
जम्मू कश्मीर के लिए कंद्रीय पर्यवेक्षक वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यहां संवादताताओं से कहा कि पार्टी निर्दलीय और अन्य विधायकों के साथ सक्रियता से संपर्क में है.
उन्होंने कहा, ‘‘चाहे जो कोई सरकार बनाए, भाजपा की उसमें एक अहम भूमिका होगी.’’ जेटली ने कहा कि राज्य में अब भाजपा के पास ‘वीटो पावर’ है. इससे पहले वीटो पावर कांग्रेस के पास थी अब यह भाजपा के हाथों में है.
भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों से मिलने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधायकों ने सरकार गठन पर भविष्य की रणनीति के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को अधिकृत किया है.
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए सारे विकल्प खुले हैं. पार्टी के नव निर्वाचित विधायकांे ने फैसला किया है कि वे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के फैसले के अनुरुप जाएंगे जो पार्टी, राज्य और देश के लिए अच्छा फैसला लेंगे.’’ वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व यह फैसला करेगा कि वह (पार्टी) विधानसभा में कहां बैठना चाहती है या सरकार का गठन कैसे करना चाहती है.’’
नेशनल कांफ्रेंस या पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ भाजपा के जाने के बारे में एक सवाल पूछे जाने पर जेटली ने कहा, ‘‘हम तीन सिद्धांतों का पालन करेंगे, ये सिद्धांत हैं. राष्ट्रीय संप्रभुता मजबूत करना, इस क्षेत्र का विकास और क्षेत्रीय संतुलन को कायम रखना.’’ उन्होंने इस सिलसिले में मीडिया में आई इन खबरों को गलत बताया कि उन्होंने सरकार गठन को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ चर्चा की है.
जेटली ने कहा, ‘‘इस बारे में कुछ गलत खबरें आई और मैं सिर्फ आपसे उन खबरों पर नहीं जाने का अनुरोध करता हूं जो सही नहीं हैं.’’

Related posts

अरविंद केजरीवाल पर फिर हमला

firstopinion

पुणे के तलेगांव में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 40,50 लोगों के बहने की आशंका

First Opinion News

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

First Opinion News