National

कश्मीर घाटी में पुलिस पार्टी पर हमला, थाना प्रभारी शहीद

 

kiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiएजेंसी: जम्मू कश्मीर के बड़गाम जिले के अंतर्गत चदूरा थाने के बाहर आतंकवादियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी मारा गया और तीन अन्य घायल हो गए।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यहां से 16 किलोमीटर दूर चदूरा चौक पर सोमवार दोपहर में एके-47 से लैस अज्ञात आतंकवादियों ने एक पुलिस दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में चदूरा के थाना प्रभारी सब-इंसपेक्टर शबीर अहमद, कॉन्स्टेबल मोहम्मद शफी, एसपीओ फिरदौस अहमद और एक दुकानदार गुलाम मोहम्मद घायल हो गए।
हमले में घायलों को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया जहां थाना प्रभारी ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी को सीने में कई गोलियां लगी थीं। प्रवक्ता ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया गया है।सूत्रों ने बताया कि अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला पुलिस दल के थाने से गश्त के लिए रवाना होने के कुछ ही समय बाद हुआ। आतंकवादी गोलीबारी से मची अफरा-तफरी का लाभ उठाते हुए घटनास्थल से फरार हो गए।

 

Related posts

दिल्ली सचिवालय मीडिया कवरेज पर पाबन्दी

firstopinion

आम आदमी पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़

firstopinion

मोदी की पाठशाला कहा , भाई-भतीजावाद से बचकर रहें सांसदों

firstopinion