Crime

ओबामा को जहर से सने पत्र भेजने वाले को 20 साल की कैद

obama_drones_ap_img_0

जैक्सन (अमेरिका) : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और अन्य अधिकारियों को रिसिन नामक जहर से सने पत्र भेजने वाले व्यक्ति को 20 साल को एक अन्य मामले में कैद की सजा सुनाई गई है। यह मामला मार्शल आर्ट्स के तीन छात्रों को गलत ढंग से छूने का है।

जेम्स ऐवरेट डश्के को ली काउंटी सर्किट कोर्ट में सजा सुनाई गई थी। अभियोजकों ने कहा कि डश्के को यौन अभद्रता के लिए 20 साल की सजा सुनाई गई। यह सजा उसे ऐसे समय में दी गई है, जब वह पहले ही जहर से सने पत्र भेजने के आरोप में संघीय जेल में 25 साल की सजा काट रहा है। अदालत ने आदेश दिए कि इसकी रिहाई के बाद इसे यौन हमलावर के तौर पर पंजीकृत किया जाए। डश्के ने तुपेलो स्थित मार्शल आर्ट स्टूडियो में अपने तीन छात्रों को गलत ढंग से छूने के आरोपों को स्वीकार कर लिया था। दोष स्वीकार करने के बाद 19 मई को उसे सजा सुनाई गई। (एजेंसी)

Related posts

व्यापारी के घर में उसी के नौकर ने डेढ़ करोड़ की ज्वैलरी और 2 लाख रूपये नगद लूट

firstopinion

इराक आतंकी हमला में 18 मरे

firstopinion

सलमान की अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल

firstopinion