Entertainment

इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक बनाएंगे रोहित शेट्टी

बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी शाहिद कपूर को लेकर फिल्म नही बना रहे हैं। चर्चा थी कि रोहित और शाहिद जल्द ही एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वाले हैं लेकिन रोहित शेट्टी ने इससे इंकार करते हुए साफ कहा है कि वह शाहिद कपूर के साथ काम नहीं कर रहे हैं।

रोहित शेट्टी ने कहा ‘नहीं, मैं शाहिद के साथ काम नहीं कर रहा हूं। मुझे नहीं पता कहां से इस तरह की खबरें आ रही हैं। हम सिर्फ एक बार मिले हैं और ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं है जिस पर हम अभी साथ काम कर रहे हैं।’

रोहित शेट्टी ने कहा ‘मैं जनवरी में ‘राम लखन’ की पटकथा पर काम शुरू करूंगा। फिर देखते हैं क्या होता है।’ रोहित की फिल्म ‘दिलवाले’ अभी हाल ही में प्रदर्शित हुई है। शाहिद इन दिनों ‘रंगून’ की शूटिंग में बिजी हैं।

Related posts

आमिर का चला जादू ‘धूम -3’ 5 दिन में कमाए 150 करोड़

firstopinion

दीपिका के नाम पर चुप्पी साधी रणवीर ने

firstopinion

सलमान मुझसे नाराज़ नहीं है: सोनाक्षी

firstopinion