National

इंदौर में प्रशांत भूषण से बदसलूकी

AAP-leader-Prashant-Bhushan-heckled-in-Indore

इंदौर,एजेंसी। : शुक्रवार को एमपी के इंदौर में हुई आम आदमी पार्टी के नेता प्रशांत भूषण की प्रेस कॉन्फ्रेंस में खूब बवाल हुआ. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गुस्साए लोगों ने प्रशांत भूषण की टोपी उतार दी. हंगामा करने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

दरअसल कुछ समय पहले भूषण द्वारा दिए गए कश्मीर पर बयान से नाराज हिंदूवादी संगठन देवपथ के कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की. विरोध के दौरान एक आदमी ने प्रशांत भूषण की टोपी भी गिरा दी. इसी को देखते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म करनी पड़ी. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ये बीजेपी की साजिश है और हर जगह बीजेपी के लोग ही ‘आप’ के नेताओं पर हमले करवा रहे हैं.

इंदौर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के लिए रोड शो करने पहुंचे प्रशांत हिंदूवादी संगठन के विरोध का सामना करना पड़ा.

Related posts

असम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में आज मोदी की रैलियाँ

firstopinion

वरुण ने विश्वासघात किया है।: प्रियंका

firstopinion

एक बजे तक 30 से 35 फीसदी हुआ मतदान दिग्गजों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

firstopinion