National

इंडियन हॉकी टीम का अजलान शाह कप खेलने से इंकार

hockey

नई दिल्ली ब्यूरो : ‘हॉकी विश्व कप’ के चलते भारतीय हॉकी टीम अजलान शाह कप न खेलने का मन बनाया है. विश्व कप हालैंड के हेग में 31 मई से 15 जून तक खेला जाएगा. हॉकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्रा ने बताया कि विश्व कप की तैयारी के लिए इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लेने का फैसला कोचों ने लिया है. उन्होंने कहा कि हॉकी इंडिया के हाई परफार्मेंस मैनेजर रोलेंट ओल्टमेंस और कोच टैरी वाल्श ने मिलकर यह फैसला किया है. हम विश्व कप से पहले यूरोप दौरे पर जायेंगे ताकि ठंडे तापमान में अभ्यास कर सकें. इसी वजह से अजलान शाह कप नहीं खेलने का फैसला किया है.
पुरुष हॉकी विश्व कप हालैंड के द हेग में 31 मई से 15 जून तक खेला जाएगा जबकि अजलान शाह कप उससे ठीक पहले होगा. यहां चल रहे विश्व हॉकी लीग फाइनल्स में अभी तक एक भी मैच नहीं जीत सकी भारतीय टीम के प्रदर्शन के बारे में पूछने पर बत्रा ने कहा कि हॉकी इंडिया का लक्ष्य इस साल के आखिर तक टीम को शीर्ष आठ में देखना है. भारतीय कोचों को मौका दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी भारतीय कोचों को विदेशी कोचों से बहुत कुछ सीखना होगा.

Related posts

तीन हज़ार का पास बनवाओ और साल भर करो यात्रा नहीं देना होगा कोई टोल टेक्स,15 अगस्त से लागू होगा नियम

First Opinion News

परिवहन विभाग द्वारा डग्गामार बसों पर कर्रवाई

firstopinion

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज

First Opinion News